फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति रूठ गई तो नहीं बचेगा मनुष्य का अस्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कस्बा स्थित शहीद पार्क के पौधों का रोपण किया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और संरक्षित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रकृति से ही हम हैं। यदि प्रकृति रूठ गई तो हम लोगों का अस्तित्व नहीं बचेगा। भारतीय संस्कृति में मानव और प्रकृति का गहरा नाता रहा है। पौधों के बिना प्रकृति अधूरी है। पौधों से जल और ऑक्सीजन मिलता है। जिससे हम अपनी आवश्यकता की आपूर्ति करते हैं। कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को न सिर्फ अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा बल्कि उसे संरक्षित कर पेड़ बनने देने की जरूरत है। इसके पूर्व फलदार और छायादार एक दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, डॉ. पीसी सिंह, कमलाकांत मिश्र, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, डॉ. अरविंद मिश्रा, श्यामलाल बर्मन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें