फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांटडिपो इंस्टीट़्यूट प्रबंध समिति के चुनाव में हुआ 58.71 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट प्रबंध समिति का चुनाव में शुक्रवार को 58.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को मतों की गिनती के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इसके पूर्व सुबह आठ बजे से तीन पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ तो शाम पांच बजे तक चला। शनिवार को मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

प्लांट डिपो इंजिनियरिंग कारखाना परिसर में स्थित प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट के लिए प्रतिवर्ष प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाता है। पिछले दो वर्ष से समिति का चुनाव नहीं हुआ था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कर्मचारियों की मांग पर इस वर्ष समिति का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एक अगस्त को नामांकन किया गया। इसमें उपचेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक और तीन सदस्य पद के लिए नामांकन किया। इसमें दो पैनलों ने नामांकन किया। एक पैनल को सीढी और दूसरे को गुलाब का फूल चुनाव चिह़्न आवंटित हुआ। शनिवार को मतदान के लिए कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए। यहां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कुल 918 मतदाताओं में 539 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बूथ संख्या एक पर 39 मतदाताओं में 37, बूथ संख्या दो पर 345 मतदाताओं में 305 जबकि बूथ संख्या तीन पर 534 मतदाताओं में 197 ने मतदान किया। इस तरह कुल 58.71 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार की सुबह आठ बजे से प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के सेतु अभियांत्रिकी प्रशिक्षण केंद्र में मतगणना होगी। मतगणना के बाद विजेत पदाधिकारियों की घोषण्या की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें