समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह योजनाओं से जनता को जोड़ने का कार्य करें।
पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष नजर रखें।
लोगों को योजनाओं से जोड़ें। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि अधिकारी योजनाओं को लागू करने में हीलाहवाली ना करें। अगर शिकायत मिली तो प्रदेश के मुखिया को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाजवादी बुलेटिन के सदस्य बने। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें।
यह पत्रिका लोगों के अध्ययन और तमाम योजनाओं की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी, परवेज अहमद, संतोष विश्वकर्मा, अशोक यादव, विजेंद्र यादव, जोगी यादव, बनारसी मौर्या, संतोष यादव, मयंक यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद गुड्डू ने किया।