पीडीडीयू नगर। रपड़ाव से पचफेडवा तक जीटी रोड पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब थे। इनकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही थीं। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। जीटीआर ब्रिज से पड़ाव तक सड़क की दोनों पटरियों पर बने गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।
विधानसभा चुनाव से पहले जीटी रोड पर पड़ाव से लेकर पंचफेड़वा तक लगभग 14 किलोमीटर की सड़क की मरम्मत पांच करोड़ रुपये की लागत से कराई गई थी। सड़क के सभी गड्ढों को भर दिया गया था। नगर से लेकर पड़ाव चौराहे फिर से तक कई स्थानों पर गड्ढे बन गए। इनके चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही थीं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ गई थी। पीडब्ल्यूडी ने अब सड़क पर बने गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। जीटीआर ब्रिज से लेकर अफीम कोठी मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों पर बने गड्ढों को भर दिए गए हैं।
कोट......
शासन से धन अवमुक्त होने के बाद जीटी रोड पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आधा से अधिक पूरा कर लिया गया है। कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही पड़ाव चौराहे तक बने सभी गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।