फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2.21 करोड़ की लागत से बन रही तीन सड़कों पर पिचिंग का काम शुरू

विज्ञापन
खोर कादिराबाद से कट मार्ग पर चल रहा पिचिंग का काम। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद तथा कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक बनने वाली सड़कों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है और पिचिंग का काम तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) की ओर से 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़कों के बन जाने से सकलडीहा, धानापुर और बरहनी ब्लॉक के करीब 50 गांवों के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

इन सड़कों के बनने से सकलडीहा, धानापुर और बरहनी ब्लॉक के सभी गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। खोर, कादिराबाद, खोर-डुहिया, ओनावल, गौसपुर, ढोढ़िया, नौरंगाबाद, हेतमपुर, इनायतपुर, पसाई, पिपरी, नोनार, कटशिलवा और कुटिया सहित करीब 50 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क की चौड़ाई पहले साढ़े तीन मीटर थी जिसे बढ़ाकर पौने चार मीटर कर दी गई है।
इनसेट
सड़क बनने से दूरी घटकर रह जाएगी आधी
इन मार्गों के बन जाने से धानापुर विकासखंड के गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। वर्तमान में सड़क कच्ची होने के कारण उन्हें इनायतपुर होकर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है, जिससे दूरी करीब सात से आठ किलोमीटर हो जाती है। सड़क बनने के बाद यह दूरी घटकर लगभग आधी रह जाएगी।
विज्ञापन

कोट
खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। कार्यदायी संस्था को बरसात शुरू होने से पहले कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से राहगीरों को सुविधा मिलेगी। — राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड), चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें