दुलहीपुर। मुगलसराय थाने के दुलहीपुर पुलिस चौकी के सामने दबंगों ने शनिवार को जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पैतृक जमीन पर बाउंड्रीवॉल बना रहे व्यक्ति और उसके भतीजे पर जब कुछ लोगों ने हमला किया तो वहां पर हंगामा मच गया। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। कई जमीन संबंधी विवाद में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने की जो बात कही जा रही है, उसके संबंध में पिस्टल लहराते का साक्ष्य मिलता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिस्टल लहराने के संबंध में अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।