फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पाइप बिछाई, नल लगाए, टंकी अधूरी छोड़ दी

विज्ञापन
इलिया कस्बा में बिछाया गया पेयजल पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
इलिया। केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचाने की कवायद इलिया कस्बे में दो साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जल निगम की ओर से करीब दो वर्ष पहले कस्बे की गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के साथ घरों के सामने नल कनेक्शन के लिए पाइप भी लगा दिए गए, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। ऐसे में घरों के सामने लगे पाइप लोगों के लिए शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजेश गुप्ता, संतोष कुमार, राकेश शर्मा, सुरेश कुमार, बबलू जायसवाल, अरविंद जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, अनिल गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब दो साल पहले जल निगम ने कस्बे की सड़कों और गलियों की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई थी। इसके बाद घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के लिए पाइप भी लगाए गए। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नल से पानी मिलने लगेगा, लेकिन दो साल बाद भी इंतजार खत्म नहीं हुआ।
बताया कि पंचायत के सिवान में जल निगम की ओर से पानी की टंकी के लिए बोरिंग कराई गई है, लेकिन टंकी का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
इस कारण पाइपलाइन में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन और कनेक्शन का काम पूरा होने के बावजूद पानी नहीं मिलने से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, आयन कंपनी के प्रभारी डीसी चक्रवर्ती ने बताया कि धन की कमी के कारण काम रुका हुआ है। जल्द ही काम दोबारा शुरू कराया जाएगा।

इलिया कस्बा में बिछाया गया पेयजल पाइप लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें