फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच विंग व चकिया जिला अस्पताल में बनकर तैयार है पीआईसीयू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी देखने को जरूर मिली है, लेकिन विशेषज्ञों ने कोविड की तीसरे लहर की आशंका से इनकार नहीं किया है। कोविड की तीसरी लहर में बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। जिले के एमसीएच विंग और चकिया जिला अस्पताल में 100 वार्ड का बाल चिकित्सा कोविड देखभाल वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यालय स्थित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग और चकिया जिला अस्पताल में बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) बनाई गईं हैं। बच्चों को समर्पित 100 बेड का बाल चिकित्सा कोविड देखभाल वार्ड बनाया गया है। दोनों स्थानों पर 30-30 बेड पर इंटीग्रेटेड ऑक्सीजन पाइप की सुविधा है। जबकि 20 -20 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है। उक्त वार्ड में खास तौर ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
सरकार ने जारी किया है निर्देश
कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोविड के तीसरे हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली लहर की आशंका के तहत पीडियाट्रिक कोविड केयर वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सभी मंडलीय अस्पतालों में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें