फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय

Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में दो पक्षों में मारपीट के दौरान युवक ने असलहा लहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नैढ़ी गांव के बाहर स्थित एक पान की गुमटी पर मंगलवार की शाम कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच एक मनबढ़ युवक ने असलहा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को पकड़ लिया और समझाकर मामला शांत कराया। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले में मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


बताया कि आरोपी दिल्ली में नौकरी करता है और बकरीद के मौके पर छुट्टी लेकर घर आया था। फिलहाल विवाद के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें