फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के चकिया तिराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि बड़ी हुई कीमतें कम नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष और एलबीएस डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष प्रदीप यादव और पूर्व महामंत्री धीरज यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि इस बार दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गई है। इसकी वजह से महंगाई बढ़ रही है। महंगाई का सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ रहा है। आम लोगों पर महंगाई का बोझ डालना सरकार की नाकामी का नतीजा है। पुतला दहन में मनीष मिश्रा, कृष्णा सिंह, राजेश यादव गुड्डू, रविकांत कुमार ,गुंजन यादव, प्रशांत पांडे ,विकास यादव ,अश्वनी राज ,राजेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें