फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेट्रोल पंप संचालक ने रोकवाया माइनर की खोदाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के बाजितपुर माइनर की खोदाई का काम बुधवार को पेट्रोल पंप संचालक ने रोकवा दिया। विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। यहां घंटों पंचायत के बाद भी हल नहीं निकला। इसे लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन


मूसाखाड प्रखंड से निकली बाजितपुर माइनर से क्षेत्र के लौदा, रामपुर, डेवढिल, गंजख्वाजा, बसनी, डिग्घी आदि गांव के खेतों की सिंचाई होती है। छह महीने पहले पेट्रोल पंप संचालक ने माइनर की जमीन को अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण कर लिया । जानकारी होने पर किसानों ने धरना देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। तहसील प्रशासन ने माइनर की जमीन का सीमांकन कराकर पिलर लगवा दिया। इसके बाद एक बार फिर बुधवार को ठेकेदार माइनर की खोदाई कराने पहुंचा तो पंप संचालक ने काम रोकवा दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई आशीष और एसडीओ अनुराग सिंह ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रोकवाकर दोनों पक्षों को थाने पर बुला लिया। अलीनगर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि माइनर का सीमांकन कराकर पिलर लगवा दिया गया है। इसके बाद काम रोकने का औचित्य नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद काम रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें