फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो कीमतों में वृद्धि का विरोध

Sat, 02 May 2015 01:45 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल के दामों में  वृद्धि  से आम लोगों सहित विपक्षी दलों में जबरदस्त उबाल है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर नाराजगी जाहिर की और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता के  नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में पार्टी कैंप कार्यालय से केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए जुलूस निकाला व काली महाल चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।


सभा में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश की जनता सब्जी व दाल के आसमान छूती महंगाई का दंश झेल रही थी, तब तक पेट्रो पदार्थों का दाम बढ़ा दिया गया। जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम तेजी से घटा था। उस दौरान प्रधानमंत्री ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया, परंतु जनता ने उस लोकप्रियता को नकार दिया।
विज्ञापन


क्योंकि जितना दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों का घटा उतना देश में तेलों का दाम नहीं घटाया गया। इस दौरान शाहिद तौसीफ, नंदगोपाल सिंह, शाहजमा खान, राजकुमार गोंड, डा.बृजमोहन, सुनील प्रजापति, राजेश कुमार, संतोष तिवारी, नंदलाल गुप्ता, दुर्गा जायसवाल आदि मौजूद रहे।


उधर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चकरू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के पुतले को लेकर नगर भ्रमण किया एवं केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए और जुलूस निकालकर सभा की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव, यादवेश यादव, संजय यादव, मंगल जायसवाल, वसीम अकरम, आफताब, लोरिक, अशोक आदि मौजूद रहे।

वहीं समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष और छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल यादव के संयुक्त नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं नौजवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके पूर्व छात्रों ने केंद्र सरकार विरोधी के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। सभा में अंकित यादव, राकेश यादव, आलोक यादव, इमरान रिंकू, संजय यादव, संदीप बर्नवाल, सत्येंद्र यादव, केके यादव आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रसभा के जिला महासचिव अर्शी सलाम ने किया।
उधर क्षेत्र के चकिया तिराहे पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इस दौरान संतोष यादव ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि से आम जनता पर इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन की बात करने वालों क्या आज बुरा दिन आ गया। चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है।

यहां किसानों की संख्या ज्यादा है। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान परेशान थे। दूसरी तरफ डीजल व पेट्रोल की कीमत बढ़ाना और किसानों पर भार बढ़ गया है। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है, लेकिन केंद्र की सरकार द्वारा कोई भी सुविधा किसानों को नहीं दी जा रही है।

 इस अवसर पर राजाराम सोनकर, रामविलास यादव, आफताब भाई, धीरज यादव, प्रिंस, अमित सिंह, रोहित, गुड्डू यादव, विकास, जितेंद्र, लालू, भोले, बिरजू, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें