फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धान पर कीटों का खतरा, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगातार बारिश, खेतों में ज्यादा नमी और उर्वरक के असंतुलित प्रयोग से धान की फसल में रोगों और कीटों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने, रोग के लक्षण दिखाई देते ही नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों से कहा कि वे धान की फसल का नियमित निरीक्षण करें और रोग के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वस्थ एवं प्रमाणित बीज का प्रयोग करने तथा रोगग्रस्त खेत से बीज नहीं लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में अधिक आर्द्रता, लगातार वर्षा और खेतों में नमी के कारण धान में कई रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें