फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Dec 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेलकर्मी।
विज्ञापन
आवासों के छतो की मरम्मत, नालियों और सड़कों को दुरूस्त करने, कालोनियों में शुद्ध पानी पहुंचाने सहित दर्जनभर मांगों को लेकर रेलवे के महागठबंधन यूनियन के गुरूवार को एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्षो पुरानी आवासों की जर्जर छत से बरसात में पानी चूता है। छप्पर गिर जाता हैं, कालोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़के बुरी तरह जर्जर है। क्वार्टरों में खिड़की दरवाजे मरम्मत के अभाव में दरक रहे हैं। कहा कि आवासों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए टंकी लगायी जाये। कहा कि कालोनियों में सेफ्टी टैंक की हालत जर्जर है जिससे सड़क पर मैला बहता रहता है। जर्जर आवासों को निष्प्रोज्य घोषित किया जाये साथ ही उन्हें तोड़कर डबल स्टोरी का आवास बनाया जाये। मानस नगर कालोनी का मुद्दा उठाते हुए वक्ताओं ने कहा कि दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कालोनियों के पार्को एवं  खेल मैदान का सुन्दरीकरण किया जाये। प्रदर्शन करने वालों में    संगठन से जुड़े तमाम रेलकर्मी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें