चंदौली। लाक डाउन के दौरान सुबह 11:30 बजे तक जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लोग नगर क्षेत्र में बाहर निकले। इससे सुबह में जहां सड़कों पर लोग दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद फिर घरों में कैद हो गए। जिला प्रशासन की ओर जरूरत की सामन खरीदने के लिए ही छूट दी गई है, ताकि लोग अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
कोरोना कोविड-19 वायरस जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इससे बचने के लिए सरकार की ओर से देश में द्वितीय चरण का लाक डाउन लग चुका है। सरकार की ओर जहां कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज नहीं है, वहां पर लोगों को थोड़ी राहत देने की पहल की है, ताकि लोग सुबह जरूरी सामान खरीद कर सकें। जिला प्रशासन की ओर राशन, सब्जी, इलेक्ट्रानिक के मरम्मत सहित कई छूट शर्त के अनुसार दिया गया है, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना अनिवार्य है। छूट के बाद शनिवार की सुबह नगर के सड़कों पर लोगों की चहल कदमी दिखाई दी। पुलिस की ओर से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले पर जोर दिया जा रहा है।