फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधलका देख लोग अचरज में

Tue, 08 Nov 2016 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय में छाया धुंधलका।
विज्ञापन
देश की राजधानी स्माॅग से अभी परेशान है। वहां के लोग इससे बचने के लिये परेशान हैं। सोमवार को जनपद में स्माग के लक्षण दिखाई देने लगे तो लोग भयभीत हो उठे। कहीं यहां भी प्रदूषण का असर तो नहीं दिख रहा है। सावधानी के लिये बहुत से लोग नाक पर मास्क लगा कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

देश की राजधानी पिछले कई दिनों से स्माग से जूझ रहा है। इसका असर आस पास के क्षेत्रों में दिख रहा है। सोमवार को धान के कटोरे के रुप में विख्यात चंदौली जनपद में भी स्माग का असर दिखाई दिया। सुबह मौसम में तब्दीली दिखी। वहीं धुंध के साथ ही आसमान साफ नहीं दिखाई दिया। दिनभर सूर्य के ताप में भी कमी दिखी।लोगों को खांसी व अन्य परेशानियां भी सामने आने लगी। लोगों को लगा कि दीपावली पर फोड़े गये पटाखे के बाद प्रदूषण का असर दिख रहा है।
स्माग के चलते बहुत से लोग नाक पर मास्क लगा चलते दिखाई दिये। लोगों का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। प्रदूषण के चलते मौसम में धुंधलका झा रहा है।चंद्रभान तिवारी, बनारसी , शशांक आनंद आदि ने बताया कि सुबह कुहासे का असर दिखाई दिया। रात से ही मौसम में तब्दीली दिखाई दी। उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देने के लिये छठव्रतियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा.राजीव का बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिस प्रकार से मौसम चल रहा है। उससे सांस, दमा आदि के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिये। स्माग का भी असर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें