फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर वोट दें लोग

Wed, 11 Jan 2017 01:10 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को डीएम कुमार प्रशांत व एसपी दीपिका तिवारी ने अपने मातहतों के साथ क्षेत्र के भोजापुर, बढ़वलडीह व बरठी गांव के चुनाव बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और उन्होनें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो वह पुलिस-प्रशासन की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

बालिका इंटर कालेज बरठी में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि अगर मतदाताओं को कोई परेशानी है तो वह अपनी समस्या को बताएं। जिससे समय रहते उसे दूर किया जा सकें। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने कहा कि चुनाव में किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। अगर किसी ने शांति व्यवस्था में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में पुलिस संकोच नहीं करेगी। खासकर युवा वर्ग इस बात को ध्यान में रखें कि चुनाव सबका अधिकार है और उसे अच्छी तरह से सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करेें। एसपी ने मतदाताओं के बीच जाकर विश्वास पर्ची का भी वितरण किया। इस दौरान एडीएम राजेन्द्र सिंह, एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा, सीओ चिरजीवीं मुखर्जी, बीईओ अमित दूबे, कोतवाल संजय सिंह, नई बाजार चैकी इंचार्ज राधेश्याम सरोज, अनिल कुमार, गिरिश सिंह, पंडित रामनिवास पाठक व जगरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें