सड़क पर आधा इंटरलाकिंग और आधा सीसी किए जाने व घटिया निर्माण सामग्री से नाराज वार्ड नंबर 25 मैनाताली के वाशिंदों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य रुकवाकर प्रदर्शन किया। मांग किया कि सड़क केवल सीसी ही बनाई जाए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ठेकेदार को वार्डवासियों ने बंधक बना लिया। ठेकेदार ने जब यह कहा कि अधिकारियों से बात करने के बाद ही आगे का कार्य होगा। तब उसे मुक्त किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 कूड़ा बाजार चौकी के सामने की सड़क जर्जर हो चुकी है। नगर पालिका ने इस सड़क का निर्माण आधा सीसी और आधा इंटरलाकिंग कराने की योजना बनाई। कुछ दिनों से इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था। वार्ड वार्डवासियों का कहना था कि जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। वार्डवासियों को जानकारी हुई की आधे सड़क की सीसी कराई जाएगी तो शुक्रवार को वार्डवासियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुहम्मद दानिश, नफीस, असलम, रुस्तम, कल्लूू, आफताब, आशिफ, अरमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।