फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी कार्य के लिए बाहर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकारी की ओर से हल्की छूट के बाद सोमवार की सुबह को सड़कों पर हल्की चहल कदमी दिखाई दी। लोग घरों से कुछ घंटों को निकले और पुन: घरों में कैद हो गए। इससे सुबह में जहां सड़कों पर लोग दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद फिर घरों में कैद हो गए। हालांकि जिला प्रशासन की ओर जरूरत की सामनों के खरीदारी के लिए ही छूट दी गई है, ताकि लोग अपने जरूरतों को पूरा कर सके।
विज्ञापन

कोरोना कोविड-19 वायरस जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इससे बचने के लिए सरकार की ओर से देश में द्वितीय चरण का लाक डाउन लग चुका है। सरकार की ओर जहां कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज नहीं है, वहां पर लोगों को थोड़ी राहत देने की पहल की है, लेकिन पूर्ण रुप से लोगों को खुली छूट नहीं है। जिला प्रशासन की ओर राशन, सब्जी, इलेक्ट्रानिक के मरम्मत सहित कई छूट शर्त के अनुसार दिया गया है, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना अनिवार्य है। थोड़ी छूट के बाद सोमवार की सुबह नगर के सड़कों पर लोगों की चहल कदमी दिखाई दी। वहीं जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी सेवा लेने के लिए लोगों की चहल कदमी दिखाई दी। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को पूर्ण रुप से पालन करने के लिए पुलिस की ओर से प्रचार प्रसार भी किए जा रहे है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।
चंदौली। सूबे के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मीगांवों में पहुंचकर गरीब व असहाय लोगों राशन दे रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बाबत जागरुक कर रहे है, ताकि लोगों में जागरुकता पैदाकर कोरोना वायरस से बचाया जा सके। जनपद के लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के बौरी सहित के कई गांव के गरीबों में राशन बांट कर लोगों को संकट की घड़ी में सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गरीबों की हरसंभव मदद कर रही है। सरकार के लॉकडाडन के नियमों का पालन करना सभी लोगों का दायित्व है। इस दौरान सहायक अभियंत्रा आरपी सिंह व अवर अभियंता अंजेश पटेल, पांचू सिंह, रविशंकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें