पड़ाव। साहुपुरी में श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले आवास बचाने के लिए लगाता प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को कॉलोनीवासियों का प्रतिनिधि मंडल मुगलसराय विधायक साधना सिंह से मिलने पहुंचा। हालांकि विधायक के न रहने पर मुलाकात नहीं हो पाई। इसके पूर्व कॉलोनीवासियों ने पीएमओ, डीएम, सांसद आदि को पत्र भेजकर आवास न खाली करने की गुहार लगा चुके हैं।
साहुपुरी में हरि फर्टिलाइजर में काम करने वाले श्रमिकों लिए के 504 क्वार्टर बनाए गए थे। श्रमिकों को क्वार्टर किफायती दर से दिए गए हैं। अब इस भूखंड को एनडीआरएफ को दे दिया है। 17 अगस्त को यहां के 504 परिवारों को बेदखली की नोटिस दी गई है। कालोनीवासियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक तहसीलदार,एसडीएम, डीएम और पीएमओ तथा चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा है। कालोनीवासियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, श्रम सचिव, लेबर कमिश्नर को भी पत्रक भेजा जा चुका है। शनिवार को प्रतिनिधि मंडल मुगलसराय विधायक साधना सिंह से मुलाकात करने पहुंचा लेकिन विधायक नहीं मिलीं। कॉलोनी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे दयाशंकर चौधरी, सिद्धनाथ झा, राजन खां, आलोक गोंड़, शालिनी झा, ऊषा शर्मा, प्रभा मिश्रा ने बताया कि क्वार्टरों को बचाने के लिए हर स्तर की लड़ाई की जाएगी।
पड़ाव। साहुपुरी में श्रमिक कॉलोनी में रहने वालों को बेदखली का नोटिस मिलने के बाद से खलबली है। आवास के रहवासी आवास बचाने के लिए धरना प्रदर्शन के साथ जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं।