फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मच्छरों के डंक से परेशान हैं कंदवा क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ मच्छरों की तादाद भी बढ़ रही है। गांव से लेकर शहर तक लोग मच्छरों के डंक से परेशान हैं। इसके बाद भी कहीं मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। जमुड़ा गांव के अभिषेक सिंह ने बताया कि कहीं भी मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। डेढ़गांवा निवासी चंदन सिंह मंटू ने बताया कि अगर समय से नालियों व गलियों की साफ सफाई होती तो काफी हद तक मच्छरों से निजात मिल सकती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गंदगी की वजह से मच्छर तेजी से पनपते हैं। इनके काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें