फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीति और नियत से जनता त्रस्त: बलराम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दमखम के साथ सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी ताकत का एहसास कराया। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन सदर एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि सरकार की नीति और नियत से जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

बलराम यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सरकार के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया। प्रत्याशियों के साथ मारपीट की। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि पुलिस ने सत्तापक्ष के इशारे पर पंचायत चुनाव में धांधली करके प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बाजी मारी है। सदर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी छाया देवी के पति अखिलेश यादव ने बीजेपी पर पुलिस के बल गुंडागर्दी किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे पर पुलिस ने प्रत्याशी को आधे घंटे तक मतदान केंद्र के बाहर रोक दिया था। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के गुंडों ने उनके कार्यकर्ताओं को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें