फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शव के साथ बर्फ की सिल्ली भी ला रहे लोग, पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर खराब; दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

चंदाैली के जिला चिकित्सालय परिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां की सड़कें भी काफी खराब हैं। स्ट्रेचर पर शव को रखकर ले जाने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानियां और बढ़ गईं।
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बर्फ की सिल्ली ले जाती पुलिस और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए पोस्टमार्टम हाउस को भले अत्याधुनिक और हाईटेक बनाने का दावा किया जाता हो पर उसकी हकीकत यह है कि पिछले 15 दिनों से यहां लगे छह डीप फ्रीजर ही खराब पड़े हैं। 

विज्ञापन


जिसकी वजह से जो भी शव यहां रखे जा रहे हैं उनके परिजनों से बर्फ की सिल्ली बाहर से खरीदकर मंगाई जा रही है और उस बर्फ के सहारे शवों को रखा जा रहा है। बर्फ की सिल्ली भी काम नहीं आ रही है जिससे शवों से बदबू भी आ रही है।

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस की हालत बेहद खराब है। यहां शव को सुरक्षित रखने के लिए छह डीप फ्रीजर लगाए गए हैं, लेकिन 15 दिनों सभी खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को अपनों के शव को सही रखने के लिए खुद ही बर्फ खरीदकर लानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात एक वीडियो सामने आया, जिसमें शव को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी बर्फ की सिल्ली लाते हुए लोग दिखाई दिए। सोनभद्र में जय सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसे अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित प्राइवेट के एक बड़े अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर जय सिंह की मौत हो गई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन डीप फ्रीजर खराब होने के कारण परिजनों से बर्फ का सिल्ली खरीदकर मंगवाया गया। जिसके बाद पूरी रात शव को बर्फ की सिल्ली में ही रखा गया। बुधवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लाश लेकर आए लोगों ने बताया सच। - फोटो : अमर उजाला
सड़ रहे शव आ रही महक
प्रदेश सरकार एक तरफ जिले के हर पोस्टमार्टम हाउस को हाईटेक बनाने के लिए लगातार कवायद कर रही है, लेकिन सरकार की कवायद पर सीएमओ उदासीन बने हुए हैं। जबकि पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन तीन और चार शव आते है। 

जिला पोस्टमार्टम 15 दिनों से डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं। जिसकी वजह से शव सड़ रहे हैं और उनमें से महक तक आ रही है। ऐसे में अगर किसी को अपने मृतक के शव को सुरक्षित रखना है तो उन्हें मजबूरन बाहर से बर्फ खरीद कर शव को सुरक्षित रखना पड़ रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस में आए मृतक के परिजन बबलू मिश्रा धर्मवीर और फूल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर खराब होने से शव सड़ रहे हैं उनके दुर्गन्ध आ रही है।  तत्काल डीप फ्रीजर बनाया जाना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य महकमा को वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए ताकि मृतक के परिजनों को आर्थिक क्षति न हो।
विज्ञापन

फर्श के नाम पर केवल ईंट बिछाकर छोड़ा, फंस जाती है स्ट्रेचर
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बरामदे में फर्श के नाम पर केवल ईंट बिछाकर छोड़ा गया है। कोई भी शव आने के बाद उसके स्ट्रेचर के पहिए इन ईंटों के बीच फंस जाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठेकेदार को फर्श बनाने का ठेका मिला था लेकिन वह महज ईंट बिछाकर ही चला गया।रोज ही स्ट्रेचर के पहिए इसमें फंस जाते हैं।

बोले अधिकारी
पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस का डिफ्रीजर खराब होने का मामला संज्ञान में है। पहले भी खराब हो चुका था, जिसकी मरम्मत कराकर चालू करवाया गया था। दोबारा बिगड़ने पर भी मैकेनिक भेजा गया। तमाम प्रयासों के बाद भी सही नहीं हो सका। शासन को पत्र लिखकर डिमांड भेजी गई है। तत्काल वहां दो एसी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। - डाॅ. युगल किशोर राय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें