फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुगलचक में जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति बदहाल है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। ऐसे में सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक अलीनगर में खराब सड़क से नाराज होकर वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा मुगलचक अलीनगर में चकिया रोड से होकर अटकहवा पर जाने वाली सड़क पिछले दो दो दशक से गड्ढों में तब्दील है। इससे हल्की बरसात होने पर यहां जलभराव हो रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।आक्रोशित वार्ड वासियों ने शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर पालिका का घेराव करने और आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. एके सिंह, डॉ. जीके पांडेय, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें