फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 23 गोवंशों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अलीनगर थाने की पुलिस ने रविवार को हाईवे पर हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल के पास पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वाहन से 23 पशुओं को मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि हाईवे पर स्थित हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल के सामने जांच की जा रही थी। जांच को देखकर एक डीसीएम ट्रक बीच रोड पर ही खड़ा करके भागने लगा। चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी अनिल कुमार यादव सुल्तानपुर जिले के मनीयारपुर गांव का रहने वाला है। ट्रक लदे 23 गो वंशों को बरामद कर लिया गया है। पशुओं को बेरहमी से बांधकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें