फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। एक सप्ताह से जले विद्युत ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज कुआं गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर फूंके ट्रांसफार्मर को तत्काल नहीं बदला गया तो वे सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।कुआं गांव के उत्तर तरफ लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला पड़ा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टोल फ्री नंबर और बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। इससे उन्हें भीषण उमस में रहने को विवश होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में भीम तिवारी, बृजेश तिवारी, बगेदु तिवारी, शंभू पांडेय, बीरबल तिवारी, पंचम मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें