फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार सौ करोड़ से चमकेगा पीडीडीयू जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय परामर्शदात्री यात्री समिति के अध्यक्ष पीके कृष्णादास ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को चमकाने पर चार सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

समिति की दस सदस्यी टीम ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की थी। क्षतिग्रस्त छत, टूटे फर्श आदि का हाल देखा और ट्रेन इंडेकेशन बोर्ड न होने पर नाराजगी जताई थी। शनिवार को अध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं की रिपोर्ट तैयार की गई है। एक सप्ताह से गया, अनुग्रहनरायन रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान पता चला कि स्थिति सुधरी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण की योजना तैयार की गई। लगभग चार सौ करोड़ की लागत से होने वाले कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2025 तक यह विश्व स्तर का स्टेशन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें