कंदवा। बरहनी ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रकाश मौर्य ने शनिवार को पई गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन राय को नोटिस जारी कर पांच दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। लगातार उपस्थित रहने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
सीडीपीओ ने बताया कि पई गांव के लोगों ने छह जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने और केंद्र में उपले रखे जाने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने बंद केंद्र की फोटो भी भेजा था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर नोटिस मिलने के पांच दिनों बाद अपना स्पष्टीकरण सुसंगत साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संवाद