फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 161 वर्ष का हुआ पीडीडीयू जंक्शन, पहली बार मना स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीूय नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 161 वर्ष का हो गया। शुक्रवार को पहली बार स्टेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने किया। विधायक ने कहा कि इस समय में रेलवे के विकास के लिए अनेक काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 हजार करोड़ की लागत से डीएफसीसी का निर्माण किया गया है। पीडीडीयू जंक्शन के पुनर्विकास की रूप रेखा बन चुकी है। जल्द ही यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। एडीआरएम ने बताया कि 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली औरपं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति स्थली मुगलसराय देश के अति व्यस्त स्टेशनों में एक है। वर्ष 2018 में इसका नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। कहा कि यहां से प्रतिदिन तीस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। वहीं, रोज 110 से अधिक यात्री ट्रेनें और दो सौ से अधिक मालगाडि़यों का संचालन होता है। कहा कि बिजली उत्पादन संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने में ट्रेनें अहम भूमिका निभाती हैं। इसके पूर्व रेलवे कर्मचारी, स्काउट गाइड और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक कुमार, स्टेशन निदेशक और डीओएम धीरज कुमार, डीइएन हेड क्वार्टर पुरुषोत्तम तिवारी, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें