फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन की टपक रही छत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को विश्व स्तरीय बनाने की तैयारी है लेकिन हकीकत इससे उलट है। बारिश में भी रेलवे स्टेशन की छत टपकने लगती है। प्लेटफार्म पर बैठने की जगह तक नहीं रह जाती है।
विज्ञापन

स्टेशन से प्रतिदिन 110 ट्रेनों का आवागमन होता है। रोजाना बीस हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। अमृत भारत स्टेशन के तहत पीडीडीयू जंक्शन की स्थिति सुधारने के लिए 330 करोड़ रुपये योजना बनाई गई है। इसे विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का दावा किया जा रहा है लेकिन फिलहाल स्थिति इससे उलट है। प्लेटफार्म के टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं और हल्की बारिश में छत से पानी टपकने लगता है। बेंचों पर पानी टपकने के कारण यात्री बैठ नहीं पाते हैं।
यात्री हाल से प्लेटफार्म पर जाने के लिए बने फुटओवर ब्रिज और स्केलेटर से फुटओवर ब्रिज पर जाने वाले रास्ते पर पानी टपकता है। प्लेटफार्म संख्या एक और दो तथा तीन और चार पर पर जाने के लिए बनी लिफ्ट के समीप, प्लेटफार्म संख्या दो पर जीआरपी के आगे की बेंचों पर पानी टपकता है। प्लेटफार्म संख्या चार के शेड का एक हिस्सा ही गायब है।प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक शेड का आधार ही टूटा है। प्लेटफार्म संख्या पांच और छह का हाल भी ऐसा ही है। प्लेटफार्म संख्या सात और आठ की सीढि़यों पर भी पानी टपकता है।
विज्ञापन

सावन माह में बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों से रेलवे स्टेशन पटा हुआ है। कांवरिये जलाभिषेक के लिए जाते समय शुद्धता को विशेष ख्याल रखते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन की टपक रही छत कांवरियों के लिए भी परेशानी का सबब है।

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाता है। रेलवे स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। छतों की मरम्मत का निर्देश दिए गए हैं।-दीपक कुुमार
विज्ञापन

मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें