फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू नगर–काशी रेल दोहरीकरण का सर्वे तेज, नपाई के बाद मकानों पर लगे लाल निशान

Tue, 20 Jan 2026 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

पीडीडीयू नगर–काशी रेल दोहरीकरण का सर्वे तेज हो गया है। इसके तहत मंगलवार को नपाई के बाद मकानों पर लाल निशान लगाए गए। उधर, नोटिस जारी होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर–काशी रेल दोहरीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर से काशी स्टेशन तक प्रस्तावित रेलवे की दो अतिरिक्त लाइनों के निर्माण को लेकर सर्वे कार्य तेज कर दिया गया है। रेलवे विभाग के अधिकारी दिन-रात सर्वे में जुटे हुए हैं। ट्रैक के दोनों ओर झाड़-झंकार कटवाकर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में विकास खंड नियामताबाद के जलीलपुर नई बस्ती, चौरहट नई बस्ती और रतनपुर गांव में रेलवे विभाग द्वारा नपाई कराई गई। नपाई के दौरान लगभग तीन दर्जन मकानों व भूखंडों पर लाल निशान लगाए गए हैं। साथ ही संबंधित स्वामियों को रेलवे की ओर से नोटिस चस्पा किए जाने के बाद गांवों में अफरा-तफरी और खलबली मच गई है। 

ग्रामीणों का कहना है कि अचानक नपाई और नोटिस से लोग दहशत में हैं। कई परिवारों को अपने मकान व जमीन के उजड़ने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन स्पष्ट रूप से यह बताए कि किन मकानों और भूखंडों का अधिग्रहण किया जाएगा और प्रभावित लोगों को क्या मुआवजा व पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं रेलवे सूत्रों के अनुसार, सर्वे कार्य केवल प्रस्तावित रेल लाइन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए किया जा रहा है और आगे की प्रक्रिया शासन स्तर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद तय होगी। फिलहाल नपाई और नोटिस के बाद क्षेत्र के लोगों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें