फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीए जन चौपाल में महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
नियामताबाद के डंगरा शाहपुर में पीडीए पंचायत में उप​स्थित पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, सपा नेता चं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के डंगरा शाहपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं समेत अन्य मुद्दों मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। पीडीए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लालता बियार ने कहा कि सपा की विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और शोषित-वंचित समाज के साथ खड़े रहने की रही है। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पीडीए जन चौपाल जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। अध्यक्षता जमुना बियार ने और संचालन विधानसभा महासचिव अजय इंद्रेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें