चंदौली। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में 3840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की।
दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए दो अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय, सात अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। नकल विहीन के लिए परीक्षा केंद्र पर सह केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।