फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीसीए रामनगर ने संजय सिंह एकादश को 50 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। एक स्थानीय स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित पीपी गुप्ता मेमोरियल टी-20 जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पीसीए रामनगर ने संजय सिंह एकादश बनारस को 50 रन से पराजित कर दिया। रामनगर की टीम के अरुण ने 21 रन बनाया। साथ ही तीन विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीए रामनगर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने 17, कृष्णा ने नाबाद 27 और अरुण ने 21 रन बनाए। संजय सिंह एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष और आयुष ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अनमोल और निर्माण को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की पूरी टीम 15.2 ओवर में 65 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से टीम 50 रन से हार गई। टीम की ओर से अमर ने नाबाद 18 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पीसीए की ओर से अरुण और आदित्य ने 3-3 विकेट लिए। आयोजक शौजब हुसैन ने विजेता टीम के अरुण को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें