फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी पटना-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के काम के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 18 दिसंबर से सात जनवरी तक 19 ट्रेनें दूसरे रूट से चलाई जाएंगी। इनमें से 13 ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलती हैं। पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सुल्तानपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह दून एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यार्ड रिमाडलिंग के कारण 18 दिसंबर से 7 जनवरी तक पटना से खुलने वाली 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमती नगर के बजाए लखनऊ तक जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22346 गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन खुलेगी।
वहीं, छह जनवरी तक अप और डाउन हावड़ा-ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, वाराणसी-मां बेल्हादेवी धाम प्रतागढ़, रायबरेली, लखनऊ के रास्ते चलेगी। 19 दिसंबर से 5 जनवरी तक डाउन कोटा-पटना एक्सप्रेस, 21 दिसंबर से 7 जनवरी तक पटना-कोटा एक्सप्रेस, 21, 28 दिसंबर और 4 जनवरी को इंदौर-पटना जबकि 19, 26 दिसंबर और 2 जनवरी को रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस जफराबाद, सुलतानपुर, लखनऊ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 23 व 30 दिसंबर और 6 जनवरी को गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस, 18 व 25 दिसंबर और एक जनवरी को कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस भी जफराबाद, सुलतानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें