फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्ट्रेचर और बेंच पर हुआ मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम में बदलाव से 100 बेड के पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को अस्पताल के सारे बेड फुल रहे। ऐसे में गलियारे में बेंच रखकर और स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया गया। पिछले एक महीने से रोज 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की संख्या के सापेक्ष बेड कम हैं। गर्मी बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। मौसम बदलने से गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मरीजों की तादाद अभी भी कम नहीं हो रही। रविवार को ओपीडी बंद होने के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, पेट दर्द और बुखार के थे। वार्डों में सारे बेड फुल होने के कारण गलियारे में स्ट्रेचर और बेंच पर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें