फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश के बीच टूटा तार, सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बारिश के दौरान शनिवार की रात तार टूटने से ग्रामीण उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमस और गर्मी से लोग रात भर परेशान रहे। करीब सात घंटे के बाद तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। रात में करीब 11 बजे बरसात होने लगी। इसी बीच ग्रामीण उपकेंद्र पर आने वाली लाइन का तार टूट गया। इससे सकलडीहा सेकेंड, नोनार, कुछमन, चहनिया और कमालपुर फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरी रात लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। इसके बाद रविवार को सुबह पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वहीं, तहसील मुख्यालय से जुड़े टाउन और तहसील फीडर पर भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति घंटों बाधित रही। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि रात में बरसात के दौरान फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं, चंदौली में शनिवार की रात केबल खराब हो जाने से तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो कुछ घंटे बाद पावर हाउस में केबल बॉक्स जल गया, जिससे फिर से ठप घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इस तरह 9 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि केबल बॉक्स जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें