पीडीडीयू नगर। भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे जांच ठप होने से मरीज परेशान हैं। एक्स=रे प्लेट नहीं होने और फिल्म प्रिंट नहीं के कारण मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ रही है। सीएचसी में रोज चार से पांच मरीजों को एक्स-रे की जांच होती है। एक सप्ताह से एक्स-रे प्लेट उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच ठप थी। अब प्लेट आई तो फिल्म का प्रिंट नहीं निकल रहा है। इससे मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रूपेश ने बताया तीन दिनों तक एक्स-रे प्लेट उपलब्ध नहीं थी। अब फिल्म प्रिंट करने में परेशानी आ रही है। इसकी शिकायत की गई है।