फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ही यात्रियों को मिलेगा डिस्पोजल कंबल, तकिया व चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच यात्री ट्रेनों का संचालन जारी है। यात्रियों को लगातार मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। ट्रेनों के एसी कोच में चादर, तकिया, कंबल देना बंद कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों के लिए डिस्पोजल कंबल, चादर, तकिया, मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री की घोषणा की गई। शुक्रवार को इसके लिए रेलवे स्टेशन के यात्री हॉल में स्टाल का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच एक वर्ष पहले ही ट्रेनों के वातानुकुलित कोच में मिलने वाले कंबल, चादर, तकिया की सुविधा को हटा दिया गया। इसमें लगने वाले पर्दें को भी सुरक्षा के दृष्टि से हटा लिया गया। छह माह पहले 375 रुपये में डिपोजल कंबल, चादर, तकिया, मास्क और सैनिटाइजर का सेट देने की घोषणा की गई। हालांकि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इसकी सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इस बीच शुक्रवार को वाणिज्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस के समीप कोरोना से बचाव के सामान के लिए स्टाल खोला गया। यहां कंबल, चादर, तकिया, तकिए का कवर, सैनिटाइजर, मास्क आदि अलग अलग कीमत पर मिल सकेगा। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। कम कीमत में डिस्पोजल कंबल, चादर, तकिया सहित अन्य सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें