फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच में पानी न होने पर नार्थईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कामाख्या से आनंद विहार जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी न होने से नाराज यात्रियों ने स्थानीय स्टेशन पर हो हल्ला किया। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद कैरेज विभाग ने ट्रेन में पानी भरा और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। हंगामा की वजह से ट्रेन दस मिनट अधिक स्टेशन पर रही। नार्थईस्ट एक्सप्रेस रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही एसी कोच संख्या बी-एक के यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से कोच में पानी न होने की शिकायत की। बावजूद इसके किसी ने ध्यान नहीं दिया। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होने पर दस बजे ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दिया और प्लेटफार्म पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। चेनपुलिंग की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों की समस्या सुनकर स्टेशन निदेशक को सूचित किया। इसक बाद कैरेज विभाग ने ट्रेन में पानी भरा। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन 10.17 बजे आगे के लिए रवाना हुई। हंगामा की वजह से दस मिनट अतिरिक्त समय तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें