फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित बोगी में घुसे अतिरिक्त यात्री, नाराज यात्रियों ने रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दानापुर से बंगलुरू जा रही अप 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित कोच में अतिरिक्त यात्रियों के घुसने से नाराज होकर यात्रियों ने मंगलवार की रात चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हो हल्ला किया। बाद में आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पंद्रह मिनट की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद अप की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि आरक्षित बोगियां भी जनरल कोच बन जा रही है। साधारण टिकट लेकर टीटीई से मिलकर उसे स्लीपर कोच का बनवाकर यात्री सवार हो जा रहे हैं। दानापुर से बंगलुरू जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस में यह समस्या सबसे अधिक है। मंगलवार की रात 11.25 पर ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के स्लीपर कोच में पहले से ही यात्री भरे हुए थे। ऐसे में आरक्षित टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री कोच में घुस ही नहीं पाए। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे नाराज होकर एस-7 कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। चेन पुलिंग की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाहर खड़े यात्रियों को कोच में अंदर कराया और बिना सीट आरक्षित कराए यात्रियों को दूसरे बोगी में भेजा। इसके बाद ट्रेन 11 बजकर 45 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें