पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री फिसल कर नीचे गिर गया। इस दौरान आरपीएफ ने दौढ़ कर यात्री की जान बचाई। इस दौरान यात्री चोटिल हो गया। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
पीडीडीयू पेास्ट की आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी ने बताया कि बृहस्पवितार की शाम साढ़े सात बजे 12324 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए खुल गई। इसी दौरान पीडीडीयू से सासाराम जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा गाड़ी के बीच पटरी के किनारे नीचे गिर गए।
यात्री की पहचान मोहम्मद नयज (54) पुत्र मोहम्मद अली हुसैन, निवासी स्टेशन रोड, पटेल गली, डेहरी, डालमिया नगर, जिला रोहतास के रूप में हुई।
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई शीतला प्रसाद ने अन्य जवानों की सहायता से तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन रुकवाई और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में यात्री को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर मंडल रेल चिकित्सालय से डॉ. विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया। संवाद