पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शनिवार को मुुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 88 केंद्रों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुआ। इसमें कुल 15650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए परीक्षा नियंत्रक भी कई केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा की सुचिता के विषय में जानकारी ली।
मुख्यालय के महेंद्र टेक्नीकल इंटर कालेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज के अलावा सकलडीहा, चकिया, शहाबगंज और मुगलसराय के नगर पालिका इंटर कालेज, लाल बहादर शास्त्री बालिका इंटर कालेज, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न केंद्रों के साथ सहित जनपद के सभी विकास खंडों में कुल 88 केंद्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर परीक्षा हुआ।
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा नियंत्रक नागेंद्र रघुवंशी को बनाया गया था। यह कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा की सूचिता के विषय जानकारी लिए। इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल के जीवन काल से जुडे प्रश्न दिए गए थे। परीक्षा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सर्वेेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, महेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, शशि शंकर सिंह, रामलखन, शिवराज आदि लगे रहे।