पीडीडीयू नगर। जिले के सैदुपुर चकिया निवासी पंकज कुमार ने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है। असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित होकर पंकज ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
सैदुपुर निवासी एवं पूर्व पोस्ट मास्टर चंद्रमा के पांच बेटों में दूसरे नंबर के पंकज कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हासिल की। स्नातक एवं परास्नातक गणित भदोही के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर से उर्त्तीण की। बीएड गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली, सलामतपुर ग़ाजीपुर से और एमएड नेहरु ग्राम भारती विश्वविद्यालय प्रयागराज से की। अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पंकज जी ने हंडिया डिग्री कॉलेज से डॉ. वीना सिंह के देखरेख में अपना शोधकार्य करते हुए 2021 मेपीएचडी की उपाधि प्राप्त की। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर समाजसेे इंद्रजीत शर्मा सहित अन्य लोगों नेखुशी व्यक्त की है।