अरंगी में कर्मनाशा नदी में तैर रहा मगरमच्छ। संवाद
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव स्थित लिफ्ट कैनाल के पास कर्मनाशा नदी में बुधवार की शाम मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इससे पहले छठ घाट के पास मगरमच्छ दिखा था। तब वन विभाग की टीम ने दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया था लेकिन मगरमच्छ पकड़ा नहीं जा सका था।
गांव के अजीत सिंह, गुलाब सिंह, मुन्ना सिंह, टप्पू सिंह, सुजीत सिंह, बबलू पांडेय, अख्तर अली का कहना है कि मगरमच्छ की वजह से नदी के आसपास जाने और मवेशियों को पानी पिलाने में लोगों को डर लग रहा है। वहीं, वन दारोगा मनोज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से नदी के किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। संवाद