फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर होगा नदेसर गांव में पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर होगा नदेसर गांव में पंचायत चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चहनियां। कभी समग्र गांव के रूप में चयनित हुए नदेसर गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। खराब संपर्क मार्ग, टूूटी फूटी नालियां और जल भराव गांव की पहचान है। ऐसा नहीं है कि गांव में विकास के काम नहीं हुए हैं लेकिन अभी भी समस्याओं का अंबार है। इस चुनाव में भी गांव के विकास के मुद्दे पर प्रत्याशी ताल ठोकेंगे।
नदेसर गांव की आबादी ढाई हजार है जबकि यहां 12 सौ से अधिक मतदाता हैं। गांव के लोगों के आजीविका का मुख्य साधन खेती है। गांव में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं, पंचायत भवन है। गांव में विकास के नाम पर सड़क, नाली बनवाए गए हैं। बिजली के खंभे स्थापित किए गए और पात्रों को शौचालय, आवास का लाभ दिलाया गया है। हालांकि अभी भी गांव में अधिकतर शौचालय अधूरे पड़े हैं तो नाली न होने से नाबदान का पानी गलियों में बहता है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण-
- गांव में सभी पात्रों को राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। वहीं दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों को भी पेंशन नहीं मिल रहा है। प्रधानी के चुनाव में यही मुख्य मुद्दा होगा।
अजीत मौर्य
- गांव में नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे घरों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और गलियों में पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
बंटी मौर्य
- गांव में शौचालय अधूरे पडे़ हैं। इससे गांव में साफ सफाई की स्थिति बदहाल है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल है। ऐसे में गांव का तेजी से विकास ही चुनाव में मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन

प्रमोद चौरसिया
- गांव में विकास के कार्य कराए गए हैं। सीसी रोड, खड़ंजा, बिजली के खंभे आदि लगाए गए हैं। नालियों की मरम्मत कराई कई है। विकास के लिए मिला पूरा धन खर्च किया गया है। कुछ काम बचे हैं। उसे भी पूरा कराया जाएगा।
राकेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें