सकलडीहा। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को पंचायत सहायकों को एप के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनवाने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे लाभार्थियों को कार्ड बनवाने में काफी सुविधा मिलेगी। बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि अब गरीबों को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिये परेशान नही होना पडे़गा। ग्राम सभा के पंचायत भवन पर तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासन की ओर से गांव में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारी, अंत्योदय कार्डधारक, कैंसर पीड़ित सहित चयनित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनना है। इसके लिये शासन की ओर से लगातार शत प्रतिशत लोगों को योजना के तहत लाभ दिलाने का निर्देश है। गांव में नियुक्त पंचायत सहायकों को ब्लॉक मुख्यालय पर ऐप के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनवाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, अजीत सिंह, अमन पटेल, सोनी मौर्या, रोशनी गुप्ता, अनुराधा पांडेय, ममता रहे।