फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम घूमने गए युवक का शव बरामद, हत्या कर पहाड़ी में छुपाया गया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के तुतुआईन डैम के समीप की पहाड़ी में मंगलवार को हत्या कर छुपाई गई लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। वह अपने साथी के साथ डैम पर घूमने गया था। उसके साथी का पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं युवक की लाश बरामद होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के ओरेगांव निवासी बबलू यादव (30) व सोनू पटेल (24) बाइक से रविवार की शाम डैम घूमने गए थे। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी युवकों की तलाश में जुट गई। तलाशी के दौरान सोमवार की सुबह पुलिस को पहाड़ी पर खड़ी बाइक, खून से सना चाकू व एक गमछा मिला। किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी लेकिन पूरे दिन खोजबीन के बावजूद उन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
अगले दिन मंगलवार को पुलिस ने दोनों युवकों की फिर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान तुतुआईन डैम के पास पहाड़ी में बबलू यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर छुपाई गई लाश बरामद हुई। वहीं दूसरे युवक सोनू पटेल का कोई सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जब तक दूसरे युवक मिल जाता तब तक मामले में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। पुलिस ने बबलू यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें