फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डिवाइडर पर लगाए जाएंगे खजूर के पेड़

विज्ञापन
पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर लगाए जा रहे खजूर के पेड़। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन और फोर लेन मार्ग अब हरियाली और आकर्षण का नया उदाहरण बनने जा रहे हैं। सड़क के डिवाइडर पर कुल एक हजार खजूर के पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को इस कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के 13 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण कार्य की नींव रखी गई थी। एक वर्ष पहले पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब डिवाइडर की खूबसूरती और सुरक्षा के लिए खजूर के पौधे लगाए जा रहे हैं।
कंपनी के सीईओ आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि एक माह के भीतर सभी पौधे लगा लिए साथ ही, पेड़ों की देखरेख और रख-रखाव का जिम्मा न्यू भारत इंटरप्राइजेज, सुल्तानपुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि खजूर के पेड़ न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि रात में वाहनों की हेडलाइट की सीधी रोशनी को रोककर ड्राइवरों को भी राहत देंगे। इस संबंध में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल डिवाइडर पर खजूर के पेड़ लगाए जा रहे हैं। साथ ही, सड़क चौड़ीकरण के दौरान जो पेड़ काटे गए थे, उनकी भरपाई के लिए अलग से छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें