फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरा न होने से क्रय केंद्र पर नहीं हो रही धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्रीय किसानों की शिकायत पर किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंह मंटू ने मंगलवार को क्षेत्र के जलालपुर व तलासपुर गांव स्थित धान क्रय केंद्र का हाल जाना। इस दौरान तलासपुर केंद्र में बोरे की कमी मिली। वहीं जलालपुर में क्रय केंद्र का संचालन सिर्फ कागजों पर चलता मिला। इस पर उन्होंने मामले को जिलाधिकारी तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

बरहनी विकास खंड के 75 ग्राम सभाओं के किसानों का धान क्रय करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के 18 क्रय केंद्रों की व्यवस्था की गई है। किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि क्रय केंद्रों को हर हाल में सरकारी दर पर प्रतिदिन 300 कुंतल धान का खरीद करना है लेकिन इन क्रय केंद्रों पर ऐसा नहीं हो रहा है। जलालपुर के केंद्र प्रभारी राहुल सिंह का कहना है कि पूर्व में कुछ किसानों का धान खरीदा गया है। वहीं 18 किसानों को टोकन दिया गया है। जल्द ही बोरा पर्याप्त मात्रा मात्रा में बोरा भी उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर मंच के इंदल सिंह बाबा व अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें